गणपति गणेश मनायाे मोरे देवा लिरिक्स
प्रथमे गौरा जी को वंदना,
द्वितीय आदि गणेश,
तृतीए सिमरिये शारदा,
मेरे कंठ करो परिवेश,
गणपति गणेश मनायाे मोरे देवा,
कोरस - गणपति गणेश मनायाे मोरे देवा (३)
गणपति गणेश, गणेश
कोरस - गणपति गणेश, गणेश
किस जननी तुझे जन्म दियो है,
कोरस - किस जननी तुझे जन्म दियो है,
किसने दियो उपदेश तुझे देवा,
कोरस - किसने दियो उपदेश तुझे देवा,
माता गौरा ने तुझे जन्म दियो है,
शिव ने दियो उपदेश तुझे देवा,
गणपति गणेश मनायाे मोरे देवा
पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुओं का भोग लगे संत करें सेवा,
गणपति गणेश मनायाे मोरे देवा
अंधन को आँख देवे, कोड़ीन को काया,
बांझन को पुत्र देवे, निर्धन को माया,
गणपति गणेश मनायाे मोरे देवा,
एकदंत दयावंत चार भुजा धारी,
माथे सिंदूर सोहे, मूस की सवारी,
गणपति गणेश मनायाे मोरे देवा,
Comments
Post a Comment